बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से पिता, 2 बच्चों की मौत

पटना, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के हाथीदह रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को ट्रेन से उतरने समय रेल पटरी पर गिर जाने के कारण एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मरांची थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी राहुल कुमार (30) अपने पुत्र आशीष (3) और पुत्री आरुषि (5) के साथ अपने रिश्तेदार के यहां बड़हिया थाना क्षेत्र के जैधपुर गांव गए थे।

रांची-पटना एक्सप्रेस से वापस गांव लौटने के क्रम में हाथीदह स्टेशन उतरना था। भीड़ की वजह से और स्टेशन के करीब होने के कारण जल्दबाजी में राहुल बच्चों के साथ बोगी की गेट पर आ गए। इस दौरान झटका खाकर तीनों बोगी से नीचे रेल पटरी पर गिर गए। इसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मोकामा रेल थाना के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493