इंटर मिलान ने कोच पिओली को बर्खास्त किया

मिलान, 10 मई (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब इंटर मिलान के कोच स्टेफानो पिओली को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

सेरी-ए लीग क्लब ने इसकी घोषणा की। इस सीजन में क्लब को केवल तीन मैच और खेलने हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीजन शुरू होने से दो माह पहले फ्रैंक डे बोएर के स्थान पर पिओली को क्लब का कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन क्लब का अगले सत्र में यूरोपियन चैम्पियनशिप में प्रवेश और भी मुश्किल होता जा रहा है।

एक बयान में क्लब ने कहा, “मिलान ने मुख्य कोच पिओली और उनके कोचिंग स्टाफ से अगल होने का फैसला किया है। छह माह कर पिओली और उनकी टीम द्वारा क्लब के लिए की गई कड़ी मेहनत और निष्ठा के लिए हम उनके शुक्रगुजाार हैं। यह सीजन क्लब के लिए बहुत मुश्किल रहा है।”

क्लब ने यह भी कहा कि युवा टीम के कोच स्टेफानो वेच्ची इस सीजन में बाकी बचे तीन मैचों के लिए तुरंत प्रभाव से क्लब के कोच पद का कार्यभार संभालेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493