चैम्पियंस लीग जीत सकता है जुवेंतस : कोच एलेग्री

तुरिन, 10 मई (आईएएनएस)। इटली के शीर्ष फुटबाल क्लब जुवेंतस के कोच मेस्सिमिलियानो एलेग्री का मानना है कि सेरी-ए चैम्पियन क्लब इस सत्र में चैम्पियंस लीग खिताब जीत सकता है।

मंगलवार रात को खेले गए चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में मोनाको को 2-1 से हराने के साथ ही जुवेंतस ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अपने घरेलू स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण में जुवेंतस ने मोनाको को 2-1 से मात दी। सेमीफाइनल के पहले चरण में जुवेंतस ने मोनाको को 2-0 से मात दी थी। इस तरह क्लब ने कुल 4-1 के अंतर से जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

मैच के बाद दिए एक बयान में कोच एलेग्री ने कहा, “आशा है कि यह साल सही हो। मुझे लगता है कि जुवेंतस के लीग खिताब जीतने के अच्छे आसार हैं।”

लीग खिताब जीतने के साथ ही जुवेंतस का 20 साल का खिताबी सूखा समाप्त हो जाएगा। उसने अपना पिछला खिताब 1996 में जीता था।

साल 1996 में एजेक्स एम्सटर्डम को फाइनल में हराकर जुवेंतस यूरोपियन चैम्पियन बना था। इसके अलावा वह 2015 में चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन उसे बार्सिलोना से खिताबी मुकाबले में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

एलेग्री चाहते हैं कि इस बार जुवेंतस आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन करे।

एलेग्री ने कहा, “हमें बर्लिन में अच्छी सीख मिली थी। हमें बेहतरीन खिलाड़ियों वाली प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ सही तकनीक, अच्छे डिफेंस और थोड़े से भाग्य की जरूरत होगी।”

जुवेंतस का सामना चैम्पियंस लीग में होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

चैम्पियंस लीग का फाइनल मुकाबला तीन जून को कार्डिफ में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493