रोम, 10 मई (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब इंटर मिलान ने बुधवार को इटली के वाल्टर सबातिनी को क्लब का तकनीकी निदेशक नियुक्त किया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्लब के पूर्व कोच स्टेफानो पिओली के हटाए जाने के एक दिन बाद सबातिनी को तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है। पिओली का स्थान हमवतन इटली के स्टेफानो वेच्ची ने लिया है।
सबातिनी चीन के फुटबाल जियांगसु सुनिंग के भी तकनीकी निदेशक हैं। इंटर मिलान और जियांगसु का मालिकाना हक द चाइनीज सुनिंग होल्डिंग ग्रुप के पास है।
सबातिनी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह दोनों टीमों का प्रबंधन देखेंगे।
dharmpath.com dharmpath