जोकोविक मेड्रिड ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे

मेड्रि़ड, 11 मई (आईएएनएस)। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक यहां जारी मेड्रिड ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। जोकोविक ने दूसरे दौर के मुकाबले में स्पेन के निकोलस अल्माग्रो को हराया।

पहले दौर में बाई हासिल करने वाले जोकोविक ने अल्माग्रो को 6-1, 4-6, 7-5 से पराजित किया लेकिन यह मैच उनके लिए काफी थकाउ और चुनौतीपूर्ण रहा।

दूसरा सेट गंवाने के बाद जोकोविक तीसरे सेट में एक समय 0-3 से पीछे थे लेकिन बाद में उन्होंने अपने अनुभव और फन का प्रदर्शन करते हुए 7-5 से यह सेट और मैच अपने नाम किया।

इसके अलावा कनाडा के मिलोस राओनिक तथा जापान के केई निशिकोरी भी आगे का सफर जारी रखने में सफल रहे। राओनिक ने लक्जमबर्ग के जाइल्स मुलर को 6-4, 6-4 से हराया जबकि निशिकोरी ने डिएगो श्वार्टजमान को 1-6, 6-0, 6-4 से पराजित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493