नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने शुक्रवार को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
महिला वर्ग के सेमीफाइनल में जीत से साक्षी ने रजत पदक पक्का कर लिया है।
रियो ओलम्पिक के बाद से करीब एक साल बाद साक्षी ने कुश्ती में वापसी की। उन्होंने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की आयौलीम कासेमोवा को 15-3 से हराया।
साक्षी ने उजबेकिस्तान की नाबीरा एसेनबाएवा को क्वार्टर फाइनल में 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। उनका सामना फाइनल में ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता जापान की रिसाको कवानी से होगा।
पिछले सप्ताह एशियाई चैम्पियनशिप के ट्रायल के लिए साक्षी ने राष्ट्रीय चैम्पियन मंजू कुमारी को 10-0 से हराय थाा।
साक्षी ने महिलाओं की 58 किलोग्राम वर्ग में जगह बना ली थी, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से एक दिन पहले पता चला कि वह वजन बढ़ने के कारण वह इस वर्ग में नहीं खेल पाएंगी।
dharmpath.com dharmpath