पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के मुस्करा में हमीरपुर-राठ मार्ग पर गहरौली तिराहे पर स्थित अपने मकान के बाहर कृपा शंकर गुप्ता (45) अपने चचेरे भाई अश्वनी कुमार गुप्ता उर्फ लक्ष्मी (42) व कर्मचारी राधे प्रजापति (38) के साथ बरात से लौटकर खड़े थे। इस दौरान राधे प्रजापति मकान का ताला खोलने लगा। तभी कानपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक तीनों को रौंदते हुए घर में जा घुसा। इससे कृपा शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी व राधे को सीएचसी लाया गया। वहां हालत नाजुक देख दोनों को कानपुर रेफर किया गया।
कानपुर ले जाते वक्त अश्विनी कुमार उर्फ लक्ष्मी की रास्ते में मौत हो गई। इस हादसे में गुस्साई भीड़ ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मो. रिजवान ने पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ ने जाम खोला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath