उप्र : नहर में तैरता मिला लापता प्रेमी युगल का शव

देवा इलाके में माती के निकट जमुआसी गांव के पास ग्रामीणों ने शनिवार सुबह नहर में एक युवक व युवती का शव देखा, जिनके आपस में हाथ बंधे थे। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुटने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को निकलवाया, दोनों के हाथ आपस में बंधे थे। पुलिस ने युवक की शिनाख्त सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कमरखा निवासी रंजीत यादव के रूप में कराई। वहीं युवती की शिनाख्त देवा के ही जमुवासी गांव निवासी सुधा प्रजापति रूप में हुई।

बताते हैं कि रंजीत जमुआसी में ही अपने नाना के यहां रहता था और उसका प्रेम प्रसंग काफी दिनों से सुधा से चल रहा था। लेकिन परिजन रिश्ते को पसंद नहीं करते थे। मना करने के बाद भी प्रेमी युगल ने मिलना नहीं छोड़ा। बताते हैं कि दो दिन पहले दोनों अपने घरों से संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे।

इस बारे में देवा थानाध्यक्ष बीडी तिवारी का कहना है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर प्रेमी युगल की हत्या की आशंका से भी पुलिस ने इंकार नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493