श्रीनगर में झड़प, पुलिस अधिकारी घायल

श्रीनगर, 15 मई (आईएएनएस)। यहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में सोमवार को एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संघर्ष में एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के सिर पर चोट आई है।

एसपी कॉलेज के छात्रों ने मौलाना आजाद रोड इलाके में पुलिस पर भारी पथराव किया।

छात्र व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक को रोकने के लिए परिसर से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर आंसू गैस से उन्हें रोका।

विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुए संघर्ष में क्रालखुद पुलिस थाने के सुहैल अहमद के सिर पर पत्थर लग गया।

अधिकारी ने बताया, “पुलिस अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

बडगाम जिले के मागम शहर में भी संघर्ष हुआ, जहां उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493