बाहुबली मुख्तार अंसारी ने जताया रेल राज्यमंत्री से जान का खतरा

लखनऊ , 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की सदर सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक और बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी ने सोमवार को अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने और किसी केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित करने की इजाजत मांगी है।

मऊ सदर सीट से विधायक मुख्तार अंसारी ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह बातें बताई। विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे बसपा विधायक मुख्तार अंसारी ने कहा, “मेरी जान को खतरा है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मेरी जान को खतरा है।”

उन्होंने योगी सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की। मुख्तार ने कहा, “सरकार चाहे तो जांच करा ले मेरे पास मनोज सिन्हा के खिलाफ ठोस सबूत हैं।”

विधानसभा सत्र में पहुंचे मुख्तार ने कहा, “मुझे बदले की भावना से लखनऊ से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया है। यह मुझे परेशान करने के मकसद से किया जा रहा है।”

उन्होंने बताया, “मनोज सिन्हा और मेरे दुश्मन ब्रजेश सिंह का भाई जोकि भाजपा विधायक है दोनों मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मुझ पर कभी भी हमला हो सकता है।”

मुख्तार ने कहा, “सरकार जांच करवाए और तब मेरी सुरक्षा बढ़ाए।”

गौरतलब है कि विधायक मुख्तार अंसारी के ऊपर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप है। उस समय मुख्तार जेल में बंद थे। कृष्णानंद राय और उनके छह अन्य साथियों को गाजीपुर जिले में सियाड़ी गांव के पास सरेआम गोलीमार हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493