मेड्रिड, 16 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा है कि क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने हमेशा मुश्किल वक्त में टीम का साथ दिया है।
रोनाल्डो ने सेविला के खिलाफ स्पेनिश लीग मुकाबले में हैट्रिक लगाई। रियल ने रविवार को खेला गया यह मैच 4-1 से जीता। रोनाल्डो ने रियल के लिए अपना 401वां गोल किया।
जिदान ने क्लब की वेबसाइट पर कहा, “वह गोल करने में तो अव्वल हैं ही, उन्होंने हमेशा मुश्किल समय में टीम के लिए कुछ असाधारण किया है। यही काण है कि वह सबसे अलग और अद्वितीय हैं।”
जिदान ने अपनी पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, “यह टीम शानदार है। हमम जब भी मुश्किल में होते हैं तो हमने हमेशा अलग अंदाज का खेल दिखाया है।”
dharmpath.com dharmpath