लखनऊ , 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ऊर्जा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए.के. मित्तल को हटा दिया है।
लगभग एक महीने भर पहले ही योगी सरकार ने ए.के. मित्तल को प्रबंध निदेशक बनाया था। उनकी जगह अब सुरेश चंद्र एसपी भारती पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक होंगे।
सूत्रों के अनुसार, मित्तल के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। उनके खिलाफ विभाग की कई योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप थे। पिछली सरकारों के दौरान जिन दागी कंपनियों से परहेज के लिए कहा गया था, उन्हीं कंपनियों से डील कर कई कार्य मित्तल ने उन्हें सौंपे थे।
इन शिकायतों पर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ए.के. मित्तल को एमडी पद से हटाने का फैसला लिया है। वह मुख्यालय से अटैच कर दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath