जीएसटी परिषद की 14वीं अहम बैठक गुरुवार को श्रीनगर में

श्रीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 14वीं बैठक गुरुवार को श्रीनगर में होगी। एक आधिकारिक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी गई।

इस अहम बैठक में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के वित्त मंत्री, वित्त सचिव और कर विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

वक्तव्य में कहा गया है कि श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय कनवेंशन सेंटर में गुरुवार को फिटमेंट कमिटी की भी बैठक होगी और अधिकारियों के साथ एक प्रारंभिक बैठक भी होगी।

जीएसटी समिति की औपचारिक बैठक भी इसी जगह होगी, हालांकि बैठक में लिए गए निर्णयों की घोषणा जेटली शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493