नर्मदा के सच्चे सपूत थे दवे : शिवराज

भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश से सांसद और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि हमने मां नर्मदा का सच्चा सपूत खो दिया है।

दवे का नई दिल्ली में गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने ट्विटर पर कहा, “भाई अनिल दवे आरएसएस और भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता थे। उन्होंने अजीवन समर्पित भाव से सेवा की।”

एक अन्य ट्वीट में चौहान ने दवे के निधन को निजी क्षति करार देते हुए कहा, “अनिल दवे के रूप में देश ने एक सच्चा देश भक्त और मां नर्मदा का सपूत खो दिया है। इस क्षति की भरपाई कभी न हो सकेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493