कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण व वन राज्य मंत्री अनिल दवे के अचानक निधन पर दुख जताया है।
बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री अनिल दवेजी के अचानक निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों व सहकर्मियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”
दवे (61) 2009 से राज्यसभा सदस्य थे। उनका राष्ट्रीय राजधानी में आधिकारिक आवास पर निधन हो गया। वह मध्य प्रदेश के बादनगर से थे।
dharmpath.com dharmpath