उप्र : नाबालिग छात्राओं से घर में घुस कर छेड़छाड़

दोनों नाबालिग छात्राओं को आरोपी पिछले दो वर्षो से परेशान कर रहे हैं। पीड़िता के परिजनों ने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन शांति भंग जैसे मामूली अपराध में थाने से ही जमानत मिल जाने के कारण मनचलों के हौसले बढ़ गए।

पीड़िता ने बताया, “ये लड़के पिछले दो सालों से परेशान कर रहे हैं, ट्यूशन के लिए जाते हैं तो रास्ते में छेड़छाड़ करते है। लड़कों के परिजनों से इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया, उल्टा वो लोग हम लोगों से ही झगड़ पड़े। बुधवार की शाम घर में मम्मी पापा नहीं थे। मैं पास की दुकान से सामान लेने गई थी तभी रास्ते में ही मुझे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे।”

पीड़िता ने कहा, “मैं भाग के घर आई तो घर में घुस कर मेरी और बहन को पकड़ कर छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध किया तो हमें मारा-पीटा गया। शोर शराबा सुनकर दोनों लड़के वहां से भाग गए।”

पीड़िता ने अपनी चोट दिखाते हुए कहा, “हम लोगों को बहुत मारा है। हमारे जिस्म से कपड़े खींचे गए। अश्लीलता की हद पार कर दी गई है, हमारा जीना मुहाल हो गया है।”

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन लड़कों द्वारा आए दिन छेड़छाड़ की जाती है। कई बार पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन उन्हें थाने से छोड़ दिया जाता है।

सिविल लाइंस के क्षेत्राधिकारी रईस अख्तर ने बताया, “इस संबंध में तहरीर आई है, जिसमें हिमगिरी कॉलोनी की दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट की कोशिश किए जाने की बात कही गई। इस संबंध में जांच करवाई जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा की वो लड़के कौन हैं। जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493