दवे के निधन पर जुएल ओराम ने शोक जताया

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जनजाति विकास मंत्री जुएल ओराम ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ओराम ने कहा, “सरकार में मेरे साथी मंत्री अनिल माधव दवे की असामयिक मृत्यु के समाचार से स्तब्ध हूं। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दवे का असामयिक निधन एक बड़ी क्षति है। देश ने एक होनहार नेता खोया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493