‘एक्स फैक्टर’ में हैरी स्टाइल्स की होगी एंट्री?

लॉस एंजेलिस, 22 मई (आईएएनएस)। संगीत सम्राट साइमन कॉवेल टीवी पर प्रसारित होने वाली गायन प्रतियोगिता ‘एक्स फैक्टर’ में हैरी स्टाइल्स को बतौर मेंटर देखना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, स्टाइल्स के डेब्यू सिंगल के रिलीज होने के बाद वह साइमन की पहली पसंद बन गए हैं।

एक सूत्र ने बताया, “हर कोई इससे सहतम है कि वह वन डायरेक्शन बैंड के सबसे बड़े स्टार होने जा रहे हैं। वह न सिर्फ लोगों के पसंदीदा हैं बल्कि संगीत आलोचक भी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।”

सूत्र ने आगे बताया, “अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है लेकिन साइमन और अन्य इस दिशा में लगे हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493