उप्र : युवती की हत्या, चेहरा ईंट से कुचला

जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी जगधर बिहारी अवस्थी ने अपनी बेटी सोनम देवी की शादी चांदपुर थाने के गोपालपुर धधौरा निवासी संतोष (काल्पनिक नाम) के साथ की थी।

रविवार की रात गोपालपुर में कुछ लोगों ने सोनम की हत्या कर दी और उसके चेहरे को ईंटों से बुरी तरह कुचलकर फरार हो गए। सोनम का अर्धनग्न शव मिला है। इस कारण उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

युवती का अर्धनग्न शव पाए जाने की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार, सोनम अपने जीजा के साथ रहती थी। उसका पति एक हत्या के मामले में चार साल से जेल में है। सोनम के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493