मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। टाटा संस ने सोमवार को सौरभ अग्रवाल को समूह के चीफ फाइनेंशियल अधिकारी (सीएफओ) के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।
अग्रवाल फिलहाल आदित्य बिरला समूह के रणनीति प्रमुख (हेड आफ स्ट्रेटजी) हैं। वह टाटा संस में जुलाई 2017 से शामिल होंगे।
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, “वह (अग्रवाल) टाटा समूह में अपने महत्वपूर्ण नेतृत्व में पूंजी बाजार का गहरा ज्ञान और अनुभव लाएंगे।”
उन्होंने कहा, “उनकी विशेषज्ञता से हमें पूंजी आवंटन संबंधी फैसलों, निवेश प्रबंधन और समूह के व्यवसाय पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।”
अग्रवाल भारत के सबसे सफल निवेश बैंकरों में से एक हैं। वे स्टैंडर्ड चार्टड बैंक की भारत और दक्षिण एशिया इकाई के कॉरपोरेट वित्त प्रमुख रह चुके हैं। इसके अलावा वह डीएसपी मेरिल लिंच के निवेश बैंकिंग खंड के प्रमुख भी रह चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath