भोपाल में दुमिल नदी के संरक्षण का अभियान शुरू

भोपाल, 22 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप स्थित दुमिल नदी के संरक्षण अभियान की शुरुआत सोमवार को की गई। इस अभियान के पहले दिन नदी को चौड़ा करने के लिए लोगों ने श्रमदान किया।

राजधानी के फंदा विकासखंड में भोपाल-इंदौर राजमार्ग से लगभग 15 किलोमीटर अंदर बसे ग्राम तुमड़ा में बहने वाली दुमिल नदी को गहरा तथा संरक्षित करने के अभियान की राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे, भोपाल के सांसद आलोक संजर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ हजारों ग्राम वासियों ने मिलकर शुरुआत की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तुमड़ा की आबादी करीब सात हजार है। दुमिल नदी को चौड़ा और गहरा करने से गांव में पानी का जल-स्तर बढ़ने के साथ ही जानवरों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा। वर्तमान में तुमड़ा के लोग बोरवेल के जरिये पीने और निस्तार के लिए जल प्राप्त करते हैं।

इस मौके पर सांसद सहस्रबुद्धे ने कहा कि केवल शासकीय संसाधनों से सही मायनों में तब तक ग्रामीण अंचलों का विकास नहीं हो सकता, जब तक समाज के सभी वर्गो का सहयोग न हो। नदी संरक्षण के कार्य में स्थानीय लोगों की भागीदारी से स्पष्ट है कि पानी के संरक्षण के लिए आमजन आगे आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493