उप्र में उमस बढ़ी, बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में उमस बढ़ने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही उमस में भी इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

गुप्ता के अनुसार, दिन में चक्रवात की स्थिति बनने और वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से उमस में इजाफा होगा। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। दिन में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.4 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493