पटना, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित सभी इलाकों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है तथा तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने गर्मी से राहत मिलने की संभावना से इनकार किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई तक पटना और गया में गर्मी अधिक पड़ेगी। 25 मई के बाद कई स्थानों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री, गया का 28.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री, गया का 43.1 डिग्री, पूर्णिया का 37 डिग्री तथा भागलपुर का 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath