भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से धूप निकली हुई हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून के पूर्व की गतिविधियों ने मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव लाया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में चंबल संभाग के अलावा सीधी, सिंगरौली, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़ छतरपुर, शहडोल, डिंडारी, मंडला, बालाघाट, नीमच सहित अनेक स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने के अलावा हल्की बारिश हो सकती है।
राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, इंदौर का 25.4 डिग्री, ग्वालियर का 24.7 और जबलपुर का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री, इंदौर का 40 डिग्री, ग्वालियर का 41 डिग्री और जबलपुर का 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath