मोदी सरकार का 3 साल हर मामले में असफल : भाकपा

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बीते तीन वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में बुरी तरह असफल साबित हुई है।

भाकपा ने मोदी सरकार को पूंजीपतियों और दक्षिणपंथी विचारधारा के सबसे बुरे स्वरूप का प्रतिनिधि करार दिया।

भाकपा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “पूंजीपतियों, दक्षिणपंथी विचारधारा के सबसे बुरे स्वरूप और बर्बर सांप्रदायिक हिंसा और जातिवादी ताकतों की प्रतिनिधि नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने तीन वर्ष पूरे कर लिए। इस सरकार के ये तीन वर्ष देश के लिए जीवन के हर क्षेत्र में किसी आपदा के तीन वर्ष जैसे रहे।”

वक्तव्य में कहा गया है, “इस सरकार ने आर्थिक नव-उदारवाद के अपने एजेंडे को शर्मनाक तरीके से बढ़ाया है, वोट हासिल करने वाली तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक एवं जातिगत ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया है और स्थापित धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मानदंडों की अवमानना करने का कोई अवसर नहीं गंवाया।”

भाकपा ने भाजपा पर उद्योग घरानों पर 50 लाख करोड़ रुपया लुटाने का भी आरोप लगाया।

भाकपा ने कहा, “उद्योग घरानों को विभिन्न वित्तीय तरीकों से फायदा पहुंचाया गया, जिससे उद्योग घरानों को 50 लाख करोड़ रुपये का लाभ मिला। मेक इन इंडिया के बहाने विदेशी निवेशकों को भी हर तरह की छूट दी गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493