पटना, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ व तेज धूप निकली है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ व तेज धूप निकली है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान पटना तथा आसपास के क्षेत्रों सहित राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का बुधवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
पटना में मंगलवार का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, गया का 43़ 1 डिग्री, भागलपुर का 40.7 डिग्री और पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath