राष्ट्रीय संग्रहालय में स्वच्छ भारत एप का शुभारंभ

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘स्वच्छ भारत एप’ की शुरुआत की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने मंगलवार को इस एप का शुभारंभ किया। इस एप की निगरानी संस्कृति मंत्रालय द्वारा की जाएगी और यह नागरिकों में स्वच्छता के महत्व को जागृत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

जारी बयान के अनुसार, वर्तमान में यह एप एंड्रायड मोबाइल फोन के लिए उपलब्ध है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जब आप किसी स्मारक या संग्रहालय के निकट होंगे तो आपको स्वच्छ अभियान के संबंध में संदेश प्राप्त होगा और यह आपसे मौजूद कूड़े की रिपोर्ट करने के लिए कहेगा।

बयान के अनुसार, आपको सिर्फ अपने मोबाइल उपकरण के ब्लूटूथ का प्रयोग करना है। अगर आपके फोन में यह एप नहीं है तब भी स्वच्छ भारत अभियान के बारे में गूगल द्वारा आपको संदेश दिया जाएगा और एप लागू करने के लिए लिंक प्रदान किया जाएगा। एक बार एप इस्तेमाल करने के बाद यह आपसे कूड़े की फोटो लेने, संदेश लिखने और उसे भेजने के लिए कहेगा। इसे संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493