भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

भारतीय टीम के वर्तमान कोच अनिल कुंबले का करार चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद समाप्त हो जाएगा। इसके तहत नए कोच की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, कुंबले इस प्रक्रिया में सीधे तौर पर प्रवेश करेंगे।

भारतीय टीम के कोच पद की नियुक्ति में पारदर्शिता के लिए प्रशासक समिति द्वारा चुना गया अधिकारी क्रिकेट सलाहकार समिति के साथ मिलकर इस प्रक्रिया पर निगरानी रखेगा।

बीसीसीआई द्वारा गठित तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति में दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वी.वी.एस. लक्ष्मण शामिल हैं।

कोच पद के आवेदन के लिए अंतिम तारीख 31 मई तय की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493