उप्र में तेज धूप, तापमान में वृद्धि

लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घ्ांटों में मौसम में किसी तरह का बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी और गर्मी में इजाफा होगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्म हवाएं चलेगी। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

गुप्ता ने बताया कि हालांकि दिन में 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। शाम तक धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 26.3 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493