मासिक धर्म पर जागरूकता फैलाती नजर आएंगी ट्विंकल खन्ना

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनय छोड़ फिल्म निर्माण एवं लेखन में हाथ आजमा रहीं ट्विंकल खन्ना अपनी आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रचार के सिलसिले में मासिक धर्म पर जागरूकता फैलाती नजर आने वाली हैं।

दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के बेटी और मौजूदा स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खुद ‘पैडमैन’ का निर्माण कर रही हैं।

ट्विंकल ने गुरुवार को ट्वीट किया, “मासिक धर्म में कोई शर्म नहीं। मासिक धर्म पर बात करने के लिए वॉटर एड इंडिया और दासरा से जुड़िए।”

वॉटर एड इंडिया के पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, “मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं है। मेंस्ट्रअल हाइजीन डे पर माहवारी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए हमसे जुड़ें।”

वाटर एड इंडिया के पेज पर आगे लिखा है, “माहवारी और माहवारी से जुड़ी स्वच्छता के बारे में जागरूकता की कमी, सुरक्षित उत्पादों तक पहुंच की कमी और जल की अनुपलब्धता, स्वच्छता और स्वच्छता सेवाओं तक पहुंच की कमी के कारण लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मासिक धर्म के प्रबंधन में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।”

ट्विंकल की फिल्म ‘पैडमैन’ अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले मुरुगानाथन के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को आम वर्ग की लड़कियों तक पहुंचाया।

इस फिल्म में ट्विंकल के पति अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493