उप्र के जेवर में हत्या, सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 गिरफ्तार (लीड-1)

नोएडा, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जेवर में एक व्यक्ति की हत्या और उसी परिवार की चार महिलाओं के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले मेंअगले दिन शुक्रवार को पीड़ित परिवार के चार पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर से दो किलोमीटर दूर गुरुवार को एक कबाड़ कारोबारी की हत्या कर दी गई और उसकी मां, पत्नी, बहन और बहू के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।”

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाजी, मुन्ना व वहीम के रूप में हुई है। चौथे शख्स की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर पीड़ितों के पड़ोसी हैं। एसटीएफ अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह गिरफ्तारी पीड़ित महिलाओं द्वारा दिए गए बयान के आधार पर की गई है। पीड़ित महिलाओं की मेडिकल जांच कराई गई है।”

उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात 1.30 बजे के आसपास यहां से कोई 60 किलोमीटर दूर जेवर-बुलंदशहर राजमार्ग पर इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब ग्रेटर नोएडा निवासी परिवार के आठ सदस्य एक बीमार रिश्तेदार को देखने बुलंदशहर की ओर जा रहे थे।

पीड़ितों के मुताबिक, हथियारों से लैस छह लोगों ने सबोटा गांव के निकट टायर पर गोली चलाकर ईको वैन को रोक दिया और बंदूक के दम पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि कबाड़ कारोबारी शकील कुरैशी (40) ने जब इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और 47,000 रुपये समेत मोबाइल फोन व कीमती समान लूट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493