दिल्ली : पति के विवाहेतर संबंध के कारण पत्नी ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। अपने पति के विवाहेतर संबंध से परेशान एक 28 वर्षीया महिला ने पश्चिमी दिल्ली में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पीड़ित महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता की पहचान सुमन के रूप में हुई है। उसने बुधवार रात शकरपुर गांव में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को महिला के एक रिश्तेदार द्वारा गुरुवार को इसकी खबर मिली थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “महिला ने अपने पति लकी के विवाहेतर संबंध पर आपत्ति जताई थी, जिसके कारण दोनों के संबंध तनावपूर्ण हो गए।”

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने बुधवार को अपने पति को घर आने के लिए फोन किया था, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद सुमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुमन ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने पति पर पिछले दो साल से विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया है।

सुमन और लकी की शादी नौ साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493