मप्र : महिला ने अपने 2 बच्चों को नहर में फेंका, सदमे में दादी चल बसी

जबलपुर, 26 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने अपने दो बच्चों को नहर में फेंककर हत्या कर दी और आत्महत्या के लिए खुद भी नहर में कूद गई, मगर उसे बचा लिया गया। वहीं बच्चों की मौत की खबर सुनते ही दादी की सदमे से मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय साहू ने शुक्रवार को बताया कि मझगवां थाने के दुबियारा गांव के राजेंद्र कुम्हार की पत्नी अनीता कुम्हार (35) गुरुवार को अपने दो बेटों अभिषेक (5) और आनंद (3) के साथ पौड़ीकलां गांव पहुंची। वहां की नहर में उसने दोनों बच्चों को फेंक दिया और खुद आत्महत्या के लिए नहर में कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को तो बचा लिया, मगर दोनों बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों की मौत की खबर जब दादी रामकली (60) को मिली तो सदमे से उसकी भी मौत हो गई। दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बच्चों की मां अनीता के खिलाफ हत्या और आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र और अनीता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी किया करते थे। पिछले कुछ दिनों से अनीता को पेट में दर्द की शिकायत थी, जिससे वह परेशान रहा करती थी। संभवत: बीमारी के चलते अनीता ने यह कदम उठाया। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसे सुरक्षा में अस्पताल में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493