‘फीफा विश्व कप कामगारों के हित का ध्यान रखेगा रूस’

मास्को, 26 मई (आईएएनएस)। फीफा विश्व-2018 की मेजबानी के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य में लगे कामगारों का हित सुनिश्चित करने के प्रति रूस प्रतिबद्ध है।

रूस अपने श्रम और अप्रवासन नियम का पालन करते हुए सभी काम करने वालों का ध्यान रख रहा है। यह जानकारी रूस के विदेश मंत्रालय ने दी।

समाचारा एजेंसी तास के मुताबिक, मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने गुरुवार को यह जवाब उत्तरी कोरिया से आए प्रवासी मजदूरों के विश्व कप के लिए निर्माणधीन जगहों पर हो रहे उनके अधिकारों के हनन के आरोपों के बाद दिया है।

स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे और आइसलैंड की फुटबाल महासंघों ने फीफा से इस बात की शिकायत की थी। इन सभी ने फीफा से इस मामले में दखल देने की अपील की थी।

जाखारोवा ने कहा, “सरकारी एजेंसियों ने प्रवासी मुद्दे पर अपना नियंत्रण रखा है। इसलिए प्रवासी कामगारों पर उनकी नजर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493