पुतला जलाने वाले लोग बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के सदस्य बताए गए हैं। समर्थकों ने ‘मोदी, राजनाथ, मंत्री उमा भारती हाय-हाय’ के नारे लगाते हुए तीनों का अलग-अलग बना पुतला जलाया और बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाए जाने की मांग पर एकजुटता दिखाई।
बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा की तरफ से बांटे गए पर्चे में लिखा था, “रामभक्त कहे जाने वाली उमा भारती, राजनाथ सिंह और पीएम मोदी अपना वादा पूरा करें और बुंदेलखंड राज्य बनाएं या फिर रामभक्त होने की बात कहना बंद करें, क्योंकि भगवान राम ने अपना वादा पूरा करने के लिए 14 वर्ष का वनवास काटा था।”
मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य आंदोलन से जुड़े सभी संगठन कचहरी चौराहे पर एकत्रित हुए। पुलिस बल की मौजूदगी में मोर्चे के लोगों ने मोदी, राजनाथ और उमा भारती के पुतले जलाए। पुलिस की मौजूदगी में देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाया जाना कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहा है।
dharmpath.com dharmpath