लखनऊ से फरुर्खाबाद जाते वक्त कन्नौज के तिर्वा के फगुहा भट्ठा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रुके मौर्य ने कहा कि जिला प्रशासन के मना करने के बाद भी बसपा मुखिया मायावती सहारनपुर पहुंचीं, जिसके बाद से वहां पर तनाव काफी बढ़ता चला गया। सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई हिंसक घटना के लिए वही जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि वहां की हिंसा के मामले में जांच चल रही है, किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
dharmpath.com dharmpath