चंदा कोचर का वेतन 64 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कुल पारिश्रमिक 64 फीसदी बढ़कर 7.85 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 4.80 करोड़ रुपये था। इसमें मूल वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि और 2.20 करोड़ रुपये का प्रदर्शन बोनस भी शामिल है।

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने वित्त वर्ष 2016-17 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया कि कोचर ने बेसिक सैलरी के रूप में 2.67 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जबकि पिछले साल उनकी बेसिक सैलरी 2.32 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2016-17 में सीईओ के वेतन में मुख्यत: इसलिए इजाफा किया गया कि पिछले साल शीर्ष प्रबंधन ने बैंक के खराब प्रदर्शन के कारण किसी प्रकार के परफरेमेंस बोनस देने से मना कर दिया था।

बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि कोचर के भत्ते और लाभ में वित्त वर्ष 2016-17 में 47 फीसदी की बढ़ोतरी की गई और यह 2.44 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 1.66 करोड़ रुपये थी।

कोचर के अलावा बैंक के अन्य प्रबंध निदेशकों की बेसिक सैलरी के साथ प्रदर्शन बोनस में 15 फीसदी का इजाफा किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493