पटना, 27 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार तड़के बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और कई स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 22.7 डिग्री और गया का 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 37.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 29.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 6.20 मिलीमीटर व भागलपुर में 5.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath