श्रीनगर, 27 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए।
आतंकवादियों के शव त्राल कस्बे के सैमोह गांव से बरामद किए गए।
इनमें से एक शव की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सब्जार बट उर्फ अबु जरार के रूप में की गई है, जिसने आठ जुलाई, 2016 को अनंतनाग जिले में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हिजबुल की कमान संभाली थी।
पुलिस का कहना है, “तलाशी अभियान अभी जारी है।”
इससे पहले पुलिस ने कहा था कि तीन आतंकवादी गांव के एक घर में घुसे हुए थे और जब उन्हें चुनौती दी गई तो उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, उस घर को ध्वस्त कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath