कोलकाता, 27 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में ‘फर्जी चिकित्सकों’ के खिलाफ शिकंजा कसते हुए अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने एक अन्य चिकित्सक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। कोलकाता के एक शीर्ष निजी क्लिनिक में सेवा देने वाले इस शख्स ने खुद को एलर्जी व अस्थमा विशेषज्ञ बता रखा था।
सीआईडी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, “बेल्लेव्यू क्लिनिक कोलकाता और मेडलैंड डायनोस्टिक इंस्टीट्यूट, एन्ताल्ली कोलकाता से संबद्ध नरेन पांडे (नरेंद्र पांडे) नाम के एक फर्जी चिकित्सक को 26 मई को उसके एन्ताल्ली चैम्बर व डायगोस्टिक सेंटर से गिरफ्तार किया गया।”
पांडे ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर चीन की शिंजियांग मेडिकल यूनिवर्सिर्टी से पढ़ाई करने का दावा किया है।
वहीं, बेले वीयू क्लिनिक के प्रशासन ने कहा कि वे आरोपों की जांच कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ अभियान में पिछले एक माह के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
dharmpath.com dharmpath