नागपुर, 27 मई (आईएएनएस)। तेज गर्मी को चुनौती देते हुए शनिवार को केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का 60वां जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।
समारोह की शुरुआत गडकरी को विशाल माला पहना कर की गई। वे साधारण कुर्ता-पाजामा में थे, जिनके साथ ढेर सारी सेल्फी और तस्वीरें खींची गई।
इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने एक बड़ा 60 किलो का केक काटा और गडकरी के समर्थन में नारे लगाए।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष गडकरी जो उद्योगपति से राजनेता बने हैं, शनिवार को 60 साल पूरा किया। उन्होंने दिन की शुरुआत प्रार्थना से की और परिवारवालों और मित्रों के साथ घर पर निजी उत्सव मनाया।
दोपहर में लाखो भाजपा कार्यकर्ता पार्टी द्वारा आयोजित समारोह में हिस्सा लेने आए।
शाम में वे सभी राज्य के सभी भाजपा सांसदों और विधायकों की तरफ 1.01 करोड़ रुपये 100 परोपकारी संगठनों को दान करेंगे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इससे पहले गडकरी की जीवनी की किताब जारी की और शनिवार को गडकरी के नाम पर एक व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान का उदघाटन किया।
मुख्य समारोह कस्तुरचंद पार्क में आयोजित किया जा रहा है जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे और सुशील कुमार शिंदे के शामिल होने की संभावन है।
dharmpath.com dharmpath