पणजी, 27 मई (आईएएनएस)। गोवा में इसी साल इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में बुरी तरह मात खाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य की 1,522 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव में करीब 15 फीसदी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।
आप के प्रवक्ता एश्ले डू रोसिरियो ने यहां पत्रकारों से कहा कि पार्टी राज्य की चार तालुका की ग्राम पंचायतों से खड़े होने वाले अपने उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।
रोसारियो ने कहा, “हम बारदेज, सालसेटे, मोर्मुगाव और तिसवाडी में अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन करेंगे..कुल मिलाकर हम राज्य की 15 फीसदी ग्राम पंचायतों से खड़े हो रहे अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन करेंगे।”
ज्ञात हो कि गोवा में ग्राम पंचायत चुनाव से राजनीतिक दल दूर ही रहते हैं, हालांकि कई बार पार्टियां किसी खास उम्मीदवार या कई उम्मीदवारों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करती हैं।
गोवा में 11 जून को ग्राम पंचायत चुनाव होने हैं।
dharmpath.com dharmpath