नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में एक व्यक्ति पर गोलीबारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसके पास से चार देसी पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में एक व्यक्ति पर गोलीबारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसके पास से चार देसी पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त ऋषि पाल ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, “आरोपी हरियाणा के मुकेश छिकारा (20) का उसके गांव के ही प्रमोद के साथ 19 मई को रोहिणी में झगड़ा हो गया। बाद में वह दो साथियों के साथ आया और प्रमोदी पर गोलीबारी कर दी।”
प्रमोद को कंधे में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने कहा कि मुकेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है तथा उसने अपने साथियों के नाम भी बता दिए हैं। मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
dharmpath.com dharmpath