इस दौरान शाह धर्मगुरुओं और समाजप्रमुखों से चर्चा करेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि शाह छत्तीसगढ़ के दलित वोटरों को छत्तीसगढ़ में होने वाले 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने पक्ष में करने की तैयारी में हैं। शाह की तीन दिवसीय यात्रा में 15 बैठकें होंगी।
प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में शाह के दौरा कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। संगठन ने इसकी तैयारी के लिए मंत्रियों और बड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि शाह मोदी सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पहली बार रायपुर आ रहे हैं। उनके दौरे को भव्य रूप देने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि शाह अब बस्तर नहीं जाएंगे। उनका दौरा रायपुर और आसपास तक ही रहेगा।
कौशिक ने बताया कि शाह 8 जून की सुबह दिल्ली से रायपुर आएंगे। एयरपोर्ट में स्वागत के बाद वे सीधे ठाकरे परिसर जाएंगे। 10 बजे से प्रदेश के 150 बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इनमें मंत्री, सांसद, विधायक, मोर्चा-प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। दोपहर लंच के बाद अमित समयदानी कार्यकतार्ओं के साथ नवगठित प्रकल्पों और विभागों के प्रमुख संयोजकों से चर्चा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath