दिल्ली में सुबह हल्की बारिश

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के ठंडी हवा चलने और हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

अधिकारी ने बताया, “रविवार को दिनभर आंशिक बदली छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। सोमवार तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली सफदरजंग वेधशाला में 11.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर 9.8 मिलीमीटर, रिज पर 5.8 मिलीमीटर, अयानगर में 1.4 मिलीमीटर और पालम में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से बह रही दक्षिण-पूर्वी हवा, हरियाणा में चक्रवाती स्थिति और पश्चिमी राजस्थान से आ रही गर्त राजधानी में अचानक बारिश होने का कारण रहे।

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 87 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493