रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में कुछ मनचलों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। मनचले यहीं नहीं रुके। इन बदमाशों ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत का इंतजार नहीं किया और मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर मनचलों की पहचान कर मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 13 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तालाशी की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath