तिरुअनंतपुरम, 28 मई (आईएएनएस)। पी.जयालक्ष्मी गर्व के साथ उस लम्हे को याद करती हैं जब उन्होंने बीते साल विधानमंडल की ‘सेक्रेट्री इन चार्ज’ की हैसियत से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों वी.एस.अच्युतानंदन और ओमन चांडी तथा वर्तमान मुख्यमंत्री पिनाराई विजय का नाम राज्य विधानसभा में पुकारा था।

जयालक्ष्मी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रही हैं। वह गर्व से याद करती हैं कि वह विधानमंडल के छह दशक के इतिहास की एकमात्र ऐसी महिला हैं जिसने एक नई विधानसभा की पहले दिन की कार्यवाही में विधायकों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया निभाई थी।
जयालक्ष्मी केरल विधानमंडल की विशेष सचिव हैं और 33 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रही हैं।
बीते साल 2 जून को जयालक्ष्मी ने वर्णानुक्रम में 139 विधायकों का नाम शपथ ग्रहण के लिए एक-एक कर पुकारा था। वह राज्य विधानसभा में इस फर्ज को अंजाम देने वाली अभी तक की इकलौती महिला हैं।
बीते साल केरल में चुनाव के बाद राज्य विधानसभा की पहली बैठक बुलाई गई थी। संबंधित कार्यवाही के संबंध में बताने की जिम्मेदारी सचिव की थी। इसमें विधानसभा सत्र को आहूत करने और शपथग्रहण के विवरण शामिल थे।
जयालक्ष्मी ने कहा, “मैं बहुत तनाव में थी क्योंकि मुझे विधायकों के नाम वर्णानुक्रम में पढ़ने थे। मेरा तनाव तब बढ़ गया जब दो पूर्व मुख्ममंत्रियों वी.एस.अच्युतानंदन और ओमन चांडी तथा वर्तमान मुख्यमंत्री पिनाराई विजय का नाम पुकारने की बारी आई। मेरे लिए मुश्किल था। लेकिन, मुझे लगता है कि मैंने उसे अच्छे से निभाया।”
जयालक्ष्मी ने कहा कि यह उनके 33 साल के आधिकारिक करियर का सर्वाधिक सुनहरा क्षण था।
dharmpath.com dharmpath