बेंगलुरू में कोकेन की तस्करी में 5 गिरफ्तार

बेंगलुरू, 29 मई (आईएएनएस)। बेंगलुरू में रविवार को कथित तौर पर कोकेन की तस्करी में नाइजीरिया के चार और आइवरी कोस्ट के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस.रवि ने जारी बयान में कहा, “खुफिया जानकारी के आधार पर अपराध शाखा ने बेंगलुरू में दो घरों में छापेमारी की और वहां से 168 ग्राम कोकेन बरामद की, जिनका मूल्य 18 लाख रुपये है।”

पहली छापेमारी में तीन नाइजीरियाई शख्स उडोगला ऑगस्टीन अरिंज (29), एबुका एमानुएल इवेह (37) और पीटर (26) को 117 ग्राम कोकेन के साथ गिरफ्तार किया।

अन्य जगह पर की गई छापेमारी में नाइजीरिया के इबेले (53) और आइवरी कोस्ट के कांस्टेंट (32) को 51 ग्राम कोकेन के साथ पकड़ा।

इन दोनों स्थानों से मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो पोर्टेबल वेइंग मशीन, एक पॉकेट रूटर और दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493