कश्मीर में जवान से राइफल छीनने की कोशिश

श्रीनगर, 29 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सोमवार को एक अर्धसैनिक बल के जवान से राइफल छीनने की कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका। बाद में बुजुर्ग व्यक्ति का दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने की बात सामने आई।

पुलिस ने कहा कि 70 वर्षीय इस व्यक्ति ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान से राइफल छीनने की कोशिश की, लेकिन उस दूसरे सुरक्षाकर्मी ने दबोच लिया।

पुलिस ने कहा कि बाद में पता चला कि आदमी का दिमागी संतुलन सही नहीं है और उसे घर जाने की इजाजत दे दी गई।

सुरक्षा बलों से हथियार छीनने की घटना एक बड़ी चुनौती के तौर पर उभरी है। यह खास तौर से दक्षिण कश्मीर के इलाकों में बढ़ी है जहां इस तरह के करीब दर्जन भर मामले हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493