भेंट के दौरान दोनों के बीच संसदीय व्यवस्था एवं भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। जान लाइक्स ने विधानसभा अध्यक्ष को बेल्जियम आने के लिए आमंत्रित भी किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बेल्जियम राजदूत को विधानभवन का स्मृति चिह्न भेंट किया। जान ने विधानसभा के सदन को देखा और वास्तुशैली की प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath